
धौलाना: मारपीट के मामले में ग्राम प्रधान समेत चार पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया है। मुजफ्फरनगर के फतेह सिंह ने बताया कि उनका उदाराम नगला में खेत है। 10 अगस्त की सुबह वह गांव के अनिल, गौरव, मनोज व सतीश के साथ खेत पर स्थित मार्केट पर खड़े थे। तभी देखा कि ग्राम प्रधान राजकुमार नागर अपने भाई अजीत व भतीजा प्रिंस व विपिन के साथ औद्योगिक क्षेत्र से निकले दूषित व केमिकल युक्त पानी को जेसीबी से फतेह सिंह की खेत की तरफ मोड़ रहे थे। ऐसे में फतेह सिंह की फसल नष्ट हो रही थी। फतेह सिंह ने जब इसका विरोध किया तो राजकुमार, अजीत, प्रिंस और विपिन ने एक राय होकर सभी पर जान से मारने की नियत से हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान अनिल और मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद लोगों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि इसी प्रकरण में पुलिस ने ग्राम प्रधान की तरफ से पहले ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























