
धौलानाः विद्युत पोल से टकराई कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के एनटीपीसी रोड पर राज शगुन फार्महाउस के पास एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद तारों में चिंगारियां उठने लगी। जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। धमका इतना तेज था कि आस-पास लोगों में हड़कम्प मच गया और वो तेज घटनास्थल की ओर दौड़े। नागरिकों ने कार सवार युवक को कार से सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया है कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद बिजली विभाग को सूचित किया गया।
राहगीरों ने बताया मामला रविवार की सुबह का है जब एक अनियंत्रित कार धौलाना क्षेत्र के एनटीपीसी रोड पर राज शगुन फार्महाउस पर पोल पर लगे ट्रांसफार्मर से जा टकराई। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर राहगीर व नागरिक घटनास्थल पहुंचे और कार सवार युवक को बाहर निकाल। नागरिकों की सूचना पर पुलिस व विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। विद्युत विभाग के अवर अभियंता कुमार पाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि विभाग का 40 हजार रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के संबंध में जानकारी जुटा जा रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464



























