
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह कैंटर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से गुसाए परिजन एकत्र हुए जिन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे और शव उठाने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया।
धौलाना निवासी देवेंद्र प्रजापति अपनी पत्नी मोनिका और छोटी बेटी छवि प्रजापति के साथ बाइक पर सवार होकर धौलाना से गुलावठी जा रहे थे। जैसे ही वह धौलाना गुलावठी मार्ग पर स्थित करनपुर रोड के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और तीनों ही सड़क पर गिर गए। इसके बाद मोनिका का सिर कैंटर के पिछले पहिए के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। देवेंद्र और उसकी बेटी छवि दूसरी तरफ गिरे जिससे दोनों की जान बच गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और चक्का जाम कर दिया जो मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मौके पर पहुंचे जिन्होंने कैंटर चालक को कपूरपुर क्षेत्र से वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया और परिजनों को उनकी मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी





























