हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में धौलाना के यूपीएसआईडीसी में एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में शासन ने मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देना शुरू कर दिया है. विस्फोट के बाद अभी तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में तीन मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और दो घायलों को 50-50 हजार रुपए की धनराशि दी गई है. मृतकों के परिजनों के घायलों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष से मुआवजा देने की मांग की गई थी. ऐसे में एक पत्र भी लिखा गया था जिस पर संज्ञान लेते हुए शासन ने प्रभावितों को मुआवजा देना शुरू कर दिया है.
शासन ने फिलहाल मृतक दिलशाद व एजाज पुत्र आफाक निवासी किशनगंज बिहार, तालिब पुत्र हाकम निवासी उबारपुर के परिजनों को दो-दो लाख की धनराशि दी है. साथ ही रिहान पुत्र आस मोहम्मद निवासी उबारपुर तथा सागर पुत्र टीटू निवासी मेरठ को पचास-पचास हजार की धनराशि जारी की गई है.
महिलाएं सीखेंगी निशाने बाजी, Admission Free: 7668494749





























