हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई. ऐसे में अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है. जिलाधिकारी हापुड़ मेधा रूपम ने लापरवाही बरतने के आरोप मामले में आठ विभागों को नोटिस जारी किया है और स्पष्टीकरण मांगा है. संतुष्ट जवाब न मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी जिससे अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है.
जिलाधिकारी ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी, उपायुक्त उद्योग/जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हापुड़/गाजियाबाद सहायक निदेशक कारखाना गाजियाबाद, क्षेत्र प्रबंधक यूपीएसआईडीसी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण क्षेत्र धौलाना, उपायुक्त वाणिज्यकर हापुड़ व सहायक श्रम आयुक्त हापुड़ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
JOB ALERT: फीमेल टेलीकॉलर के लिए निकली हापुड़ में भर्तियां: 8077178076





























