हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना में एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट के दौरान 13 लोगों की जान चली गई जबकि कई घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में से दस शाहजहांपुर के थे जिनमें से गांव भंडेरी में आठ शवों का अंतिम संस्कार किया गया। एक ही गांव के आठ लोगों की जान जाने से गांव शोक में डूब गया। हर किसी की आंख में आंसू तो दिल में उस ठेकेदार के खिलाफ नफरत जिसने झूठ बोलकर कामगारों को मौत की फैक्ट्री में झोंक दिया। खुलासा हुआ है कि कामगारों को दस हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाता है जबकि ठेकेदार को एक कामगार का 13 हजार रुपए दिया जाता था। ऐसे में ठेकेदार प्रति मजदूर तीन हजार रुपए अपनी जेब में बचा लेता था। लालच ने कई परिवारों की ज़िदगी उजाड़ी दी। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी का कहना है कि क्षेत्र में और भी बेरोजगार हैं जिनके रोजगार के लिए श्रम विभाग से बात कर आसपास मौजूद इकाइयों में रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
बता दें कि जनपद हापुड़ की धौलाना पुलिस फैक्ट्री के मालिक दिलशाद और संचालक वसीम को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन कामगारों को झूठ बोलकर लाने वाला ठेकेदार अभी फरार है।




























