हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने तहसीलदार धौलाना की तहरीर के आधार पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में सहायक प्रबंधक सिविल धीरज मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. धीरज मिश्रा पर आरोप लगा है कि उसने 25 हजार में पटाखा फैक्ट्री संचालक वसीम को अनापत्ति पत्र दिया था. साथ ही मामले में एक और खुलासा हुआ है कि धीरज मिश्रा फैक्ट्री संचालक वसीम से महीना भी लेता था जिसके बाद सहायक प्रबंधक की चल-अचल संपत्ति की जांच शुरू हो गई है.
सहायक प्रबंधक सिविल धीरज मिश्रा पर धौलाना सहित गाजियाबाद की करीब सात हजार फैक्ट्रियों की जिम्मेदारी थी जिस पर 25 हजार रुपए लेकर अनापत्ती पत्र देने का मामला सामने आया है. मामले की विवेचना के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है जिसमें सीओ पिलखुआ समेत पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509































