हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के ककराना पेट्रोल पंप के पास सोमवार को ट्रैक्टर के रूटर की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मामला सोमवार का है जब एक बाइक सवार ट्रैक्टर के रूटर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मामले की जांच जारी है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483






























