
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के जोगीवाला मोहल्ला निवासी रिहान बुधवार को बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद से अपने घर धौलाना लौट रहा था। जैसे ही वह धौलाना क्षेत्र में पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई जो सड़क के बीच में डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि रिहान ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
रिहान बुधवार को अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गया। सड़क हादसा इतना भयानक था कि रिहान की मौत हो गई जिससे परिजनों में मातम छा गया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























