हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में एक लापरवाही ने नौ परिवारों की जिंदगी उजाड़ दी। एक हादसे ने नौ लोगों की जान लेली। हादसा इतना खतरनाक था कि सड़कों पर लाशें बिछ गई। मौत का यह खौंफनाक मंजर इलैक्ट्रिक equipment बनाने वाली एक फैक्ट्री का है जहां शनिवार को यह जानलेवा हादसा हुआ जिसमें 19 लोग फिलहाल घायल है। कई तो दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। हादसा इतना खतरनाक था कि इसने कई लोगों को मौत की नींद सुला दिया और कई को ज़िंदगी और मौत के बीच जंग में उतार दिया। EHAPUR NEWS की टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि चारो ओर हाहाकार मचा हुआ था। हादसे में आसपास की फैक्ट्रियों की छते भी उड़ गई। हादसे का आवाज सुनकर हर कोई सहम गया। मामले में सीएम ने उच्च अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। आईजी मेरठ जोन प्रवीण कुमार और मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री इलैक्ट्रिक equipment के लिए अधिकृत थी जहां यह हादसा हुआ। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरु कर दी। फिलहाल यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ? अधिकारियों का कहना है कि लापरवाह लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। हादसे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बनें रहिए EHAPUR NEWS के साथ. #blast




























