👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के समाना कमरुद्दीन नगर मार्ग पर बुधवार की रात सड़क किनारे बने तालाब में गिर कर कार सवार शौकीन, हारून, राहुल और अरुण की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए फाइल तैयार कर ली गई है। अधिकारियों का प्रयास है कि अधिक से अधिक मुआवजा परिजनों को दिलाया जाए। वहीं धौलाना के विधायक धर्मेश तोमर ने बताया कि प्रशासन की ओर से तैयार की गई फाइल को लेकर वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे और परिजनों को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123





























