👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना में एक फैक्ट्री में हुए विभीषण हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इनमें से दो शव ऐसे हैं जिनकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है.
हादसे के दौरान शाहजहांपुर के कांठ जनपद के गांव भंडेरी निवासी 18 वर्षीय छविराम पुत्र कल्लू, प्रेमपाल पुत्र रामचरण, सर्वेश पुत्र पप्पू, छोटे पुत्र अनिल, भूरे पुत्र गुरुबक्श, रामू पुत्र दर्शन, अनूप पुत्र राजेश, इरफान पुत्र झब्बन, मोहल्ला बाजार वाली बाग थाना कटरा निवासी नूर हसन पुत्र इस्फाक, बिहार के किशनगंज के गांव भौमेका निवासी दिलशाद पुत्र आफाक, बहराइच के थाना हरदी के गांव कनकैया निवासी 19 वर्षीय कुर्बान पुत्र रमजान व दो अज्ञात की हादसे में जान चली गई.
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209






























