हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी में शनिवार को एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने की वजह से छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए दुर्घटना की जांच विशेषज्ञों द्वारा कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जिला प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए गहरा शोक व्यक्त किया है.
बता दें कि फैक्ट्री में बॉयलर फटने से छह लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भयंकर था कि शव दूर जाकर पड़े. इस दौरान कई लोग आग की चपेट में आ गए जिनमें से दो को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया. मौके पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अन्य अधिकारी राहत कार्य में जुट गए हैं.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























