
👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी के फेस 3 में स्थित एक फैक्ट्री के शेड पर टहलते समय एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक का आवास फैक्ट्री में ही था जहां वह अपने साथियों के साथ रहता था।शुक्रवार को 40 वर्षीय वीरेंद्र यादव निवासी गांव लदौरा जिला आजमगढ़ एक फैक्ट्री में कार्य करता था जो कि शुक्रवार को फैक्ट्री के टीन शेड पर टहल रहा था। तभी अचानक वह गिर गया। इसके कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
































