हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी में शनिवार को एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बॉयलर फट गया जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कई ऐसे हैं जिनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. सूचना पाकर कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं.
बता दें कि मामला शनिवार का है जब धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में अचानक चीख-पुकार मच गई. बॉयलर ब्लास्ट के दौरान आस-पास मौजूद फैक्ट्रियों की छतें भी उड़ गई जो सड़क पर जाकर बिखर गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान कई लोग टीन की चपेट में भी आ गए. भीषण आग को काबू में करने के लिए दमकल विभाग की कई टीम मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास कर रही हैं. बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा लोग आग की चपेट में आ गए और कई ऐसे हैं जो अभी भी फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है. प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए हैं.
महिलाएं सीखेंगी निशाने बाजी, Admission Free: 7668494749





























