हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन हापुड़ इकाई की रविवार को हापुड में एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें फ़ाउंडेशन के ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि देश में दो बच्चों का क़ानून बहुत ज़रूरी है जिसके लिये फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के आव्हान पर विश्व जनसंख्या दिवस पर देश में रैली, धरना, प्रदर्शन का आयोजन किया गया और प्रधानमंत्री , गृह मंत्री , क़ानून मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए गए थे। हापुड़ में भी रैली निकाली गई थी व ज्ञापन दिया गया था लेकिन सरकार ने अभी तक जनसंख्या नियंत्रण क़ानून नहीं बनाया है ।अब हमारा धैर्य जवाब दे रहा जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन अब 8 अक्टूबर को जन्तर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगा। देश के साथ हापुड़ से भी बड़ी संख्या में लोग पहुँचेंगे
अगर फिर भी सरकार जनसंख्या नियंत्रण क़ानून नहीं बनाती तो फ़ाउंडेशन दिल्ली के बॉर्डर सील करेगा जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
राजेंद्र गुर्जर, सुन्दर कुमार आर्य, राधे लाल त्यागी, रवि भाटी, ओमप्रकाश मैनेजर जी ,अनिल गुप्ता, सुभाष ठकराल,महेंद्र कुमार, अमरेश तयागी , डा० नरेंद्र सिंह,कमल सिंह प्रधान,शशि गोयल, सुधीर शर्मा, गोतम जी , नरेश मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।
युवती से नकदी व सोने की चेन लूटने के मामले में आठ पर मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दोयमी फाटक के पास कार सवार हमलावरों ने बाइक में टक्कर…
Read more
























