हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना से भाजपा प्रत्याशी धर्मेश तोमर ने मंगलवार को नामांकन कर दिया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि वह अपने क्षेत्र में जीत दर्ज करेंगे और प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार बनेगी। नामांकन में उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में उनकी आय कुल मिलाकर 14 लाख 42 हजार 972 रुपए रही है। धर्मेश तोमर ने दी जानकारी के अनुसार उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामले दर्ज है जो कि साल 2017 में दर्ज किया गया था। धर्मेश के पास दो लाख दस हजार रुपए नकद है जबकि उनकी पत्नी के पास 60 हजार रुपए नकद है। धर्मेश के पास एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार है जिसकी कीमत पांच लाख रुपए है और एक ट्रैक्टर भी है जिसकी कीमत फिलहाल 75 हजार रुपए है। वहीं धर्मेश के पास चार लाख 84 हजार रुपए की कीमत का 110 ग्राम सोना जबकि पत्नी के पास 31 लाख 24 हजार रुपए कीमत का 710 ग्राम सोना है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288




























