हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में बनी धर्मशालाओं का एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया। इस दौरान बुध बाजार में मौजूद एक धर्मशाला पर उपजिलाधिकारी ने सील लगवा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान धर्मशाला में काफी खामियां मिली थी जिसके चलते एसडीएम ने धर्मशाला को सील करा दिया। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने इस दौरान होटल, धर्मशालाओं के प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सभी सीसीटीवी कैमरे लगवाए और एक रजिस्टर भी मेंटेन करें जिसमें आने वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड हो।
OFFER: SS fastfood दे रहे हैं 10 % की छूट, 8979755041
























