हापुड़ ,सीमन/ सुरेश जैन(ehapurnews.com): आचार्य विधासागर जी महाराज की शिष्या साध्वी सविता दीदी ने श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे जैन भक्तो को प्रवचन देते हुए कहा कि भक्ति अनिवार्य है जो भक्त को महान बनाती है। मनुष्य अपनी जीवन यात्रा मे परिवार के लोगो, सगे सम्बन्धियो, मित्रो से सम्बन्ध बनाता है किन्तु ईश्वर से सम्बन्ध नही बनाता है।यदि मनुष्य ईश्वर को अपना साथी बना ले तो जीवन नैया भव से पार हो जाए। प्रातःकाल अभिषेक सिचन शान्तिधारा की गई तथा भक्तामबर विधान का आयोजन किया गया। साध्वी सविता दीदी, माया दीदी, सीमा दीदी के सानिध्य मे जैन भक्तो ने श्रद्धांपूर्वक भक्तामबर विधान मे बैठकर पूजा की। महाआरती का आयोजन हुआ। जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, सुधीर जैन, बबीता जैन, विकास जैन, सरोज जैन,रेणुका जैन, सुरेश चन्द जैन पत्रकार, प्रमोद जैन, सुशील जैन, प्रगति जैन, मगन जैन, निशा जैन आदि उपस्थित थे
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457































