
👁 0 views Views
श्रद्धालुओं ने मां स्कंदमाता की आराधना की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रों के छठे दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां स्कंदमाता की आराधना की। श्रद्धालु महिलाएं,पुरुष व बालिकाएं पूजन सामग्री के साथ मां दुर्गा की जय के उद्घोष के साथ हापुड़ के श्री चंडी मंदिर, मां पथवारी, मां मनसा देवी, नवदुर्गा मंदिर, व श्री बालाजी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मां स्कंदमाता की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने संतान प्राप्ति के लिए मां स्कंदमाता को मेहंदी अर्पित की और चुनरी चढ़ाई ऐसी मान्यता है की मां स्कंदमाता अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति करती है।
मेकअप कराओ और चांदी का सिक्का फ्री ले जाओ: 7417707350



























