
श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा कर सुख स्मृद्धि की कामना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब देवी मंदिरों की ओर पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ा। हापुड़ के देवी मंदिरों पर विशेष रोशनी की गई तथा सफाई को अंजाम दिया गया। देवी मंदिरों की ओर जाने वाले मार्ग पर विशेष पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस गश्त देखी गई। श्रद्धालुओं ने नवरात्र के तीसरे दिन कलश पूजन के साथ मां चंद्रघंटा का पूजन कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।
नवरात्र के तीसरे दिन भोर में उठकर श्रद्धालुओं ने स्नान किया और फिर पूजन सामग्री के साथ नंगे पैर देवालयों की ओर दौड़े। श्रद्धालुओं में बुजुर्गों के साथ महिलाएं व बालिकाए शामिल थी। श्रद्धालुओं ने हापुड़ की सिद्ध पीठ श्री चंडी मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, श्री मनसा देवी मंदिर और मां पथवारी पर खास तौर पर पूजा अर्चना की साथ ही मां दुर्गा से परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52






























