
श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सुख स्मृद्धि की कामना की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं का सैलाब देवी मंदिरों की ओर पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ा। हापुड़ के देवी मंदिरों पर विशेष रोशनी की गई तथा सफाई को अंजाम दिया गया। देवी मंदिरों की ओर जाने वाले मार्ग पर विशेष पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस गश्त देखी गई। श्रद्धालुओं ने नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी का पूजन कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।
नवरात्र के दूसरे दिन भोर में उठकर श्रद्धालुओं ने स्नान किया और फिर पूजन सामग्री के साथ नंगे पैर देवालयों की ओर दौड़े। श्रद्धालुओं में बुजुर्गों के साथ महिलाएं व बालिकाए शामिल थी। श्रद्धालुओं ने हापुड़ की सिद्ध पीठ श्री चंडी मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, श्री मनसा देवी मंदिर और मां पथवारी पर खास तौर पर पूजा अर्चना की साथ ही मां दुर्गा से परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। श्री चंडी मंदिर हापुड़ ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






























