हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com) : कस्बा बाबूगढ़ छावनी में स्थापित बाबा मोहन राम मंदिर में श्रद्धालुओं ने बुधवार की रात संकीर्तन कर श्रद्धालुओं ने बाबा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया।
बाबा मोहनराम मंदिर में प्रत्येक माह की दोज को श्रद्धालुओं द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया जाता रहा है, परंतु कोरोना काल के कारण संकीर्तन को विराम लग गया था। बाबा के भक्तों ने बुधवार की रात से फिर संकीर्तन शुरु किया है, जो हर माह की दौज को होगा। संकीर्तन के दौरान भक्तों ने संकीर्तन के माध्यम से विश्व को कोरोना से मुक्ति दिलाने की कामना की।
सब्जियों की गाड़ी बुलाएं और जो चाहें वो चुने, अभी कॉल/Whatsapp करें: 8650607033

























