हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट गंगातट पर कांवड़ियों का पहुंचना शुरु हो गया है और वे गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे है। पुलिस व प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु विशेष प्रबंध किए है। गंगा में बैरिकेट लगा कर गोताखोरों की तैनाती की गई है।
बृजघाट गंगातट पूरी तरह से केसरिया नजर आ रहा है और बम-बम भोले के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया है। बृजघाट के बाजारों में कांवड़ियों से जुड़ा सामान, गंगाजल हेतु हर साइज की केन, भगवा पटके आदि से भरा पड़ा है।
सावन माह का प्रथम सोमवार 18 जुलाई को है। इस दिन बहुत से कावंड़िए गंगाजल से महादेव का जलाभिषेक करते है। ऐसी मान्यता है कि सावन माह में प्रत्येक सोमवार को भोले का जलाभिषेक करने से मनोकामना पूर्ण होती है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























