हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान हेतु बृजघाट पहुंचने वाले श्रृद्धालुओं को पुलिस पूर्ण सुरक्षा व सम्मान प्रदान करेगी। पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए है और साथ ही बृजघाट के लोगों को चेताया कि किसी भी श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की खबर मिलने पर कड़ी कार्रवार्ई की जाएगी। पुलिस भिखारियों पर कड़ी नजर रखेगी।गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के प्रभारी सतेन्द्र प्रताप सिंह ने दूकानदारों, गोताखोरों, नाविक आदि की बैठक में कहा कि मकर संक्रांति पर गंगा स्नान हेतु लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। उन्हें सुरक्षा प्रदान करना पुलिस का दायित्व है। डूबने की घटना से बचाने हेतु बैरिकेटिंग की व्यवस्था तथा गोताखोरों को सतर्क किया गया है। श्रद्धालुओं से यदि कोई अवैध वसूली की खबर मिलती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123




























