👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला मुजफ्फरपुरा मीनाक्षी रोड के पास स्थित अंबेडकर पुस्तकालय से भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाली गई जो कि सब्जी मंडी, पक्का बाग, अतरपुरा चौराहा से होते हुए फ्रीगंज रोड पर समाप्त हुई। भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु नाचते गाते शामिल हुए। इस दौरान जमकर गुलाल उड़ाया और भगवान गणेश से शीघ्र वापस आने की कामना की। इस अवसर पर सभासद नरेश भाटी, राजेंद्र कुमार, राहुल जायसवाल, अमन कुमार, सत्येंद्र, दीपक कुमार, राहुल, संदीप आदि उपस्थित रहे।

























