👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के छपकोली में स्थित मध्य गंग नहर में श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए पहुंच रहे हैं। ढोल की थाप पर श्रद्धालु नाचते गाते भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा निकाल रहे हैं। इस दौरान लाइफ जैकेट पहने गोताखोरों की मदद से मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है।
बताते चलें कि एनजीटी के आदेश हैं की गंगा में मूर्तियों का विसर्जन नहीं किया जाएगा। ऐसे में जगह-जगह पुलिस प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन के लिए व्यवस्था की हुई है। इसी क्रम में छपकोली में श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर के सामने मध्य गंग नहर में मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है।
































