
श्री रमण बिहारी समिति की ब्रज यात्रा में भक्त हुए गदगद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री रमण बिहारी सेवा समिति हापुड़: की अगुवाई में आयोजित दो दिवसीय ब्रज यात्रा के दौरान ब्रज भक्तों ने श्रीराधा कृष्ण की लीला स्थलियों व ब्रज धरोहर के दर्शन करके उनका मन प्रफुल्लित व आनंदित हो उठा।
यह ब्रज यात्रा बस द्वारा हापुड़ से बरसाना, गोवर्धन व वृंदावन गई। ब्रज यात्रा का शुभारंभ गणेश वंदना व हनुमान चालीसा के साथ हुआ और बस में बजभक्तों ने श्रीराधा कृष्ण की लीलाओं से जुड़े ऐसे भजनों का गुण गान किया कि भक्त बस में ही नृत्य करने लगे।
बरसाना में भक्तों ने गहवर वन परिकमा के दौरान सांकरी खोर, शेख शिला, राधा सरोवर, दानगढ़, कुशल बिहारी मंदिर व श्री राधा रानी मंदिर, प्रिया कुड के दर्शन किए। गोवर्धन में परिक्रमा के दौरान नारद जी की तपस्थली, श्याम कुंड, राधाकुंड संगम, चकलेश्वर महादेव, मानसी गंगा व हरदेव मंदिर के खास तौर पर दर्शन कर भक्त दर्शन कर धन्य हो गए। वृंदावन में श्री बांके बिहारी, श्री राधा बल्लम, श्री राधारमण, गोयीनाथ, मदन मोहन जी के दर्शन किए।
वृंदावन से हापुड़ लौटते वक्त भक्तों ने भजन संकीर्तन करते हुए भक्तों ने यात्रा के संस्मरण साझा किए और नाश्ते व भोजन, ठहरने आदि की सुन्दर व्यवस्था के लिए की रमन बिहारी सेवा समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने यात्रा में सहयोग करने वाले लोगों को पटका पहना कर सम्मानित किया। बस में ही यात्रियों ने श्री बांके बिहारी जी की आरती की और पेड़ों का भोग लगाया गया।
यात्रा में नीटू भसीन, हरिपाल मीना, राजेश शर्मा, महिपाल सिंह, मोहित त्यागी, कपिल भसीन, अशोक तोमर, पंकज त्यागी, तुषार चोपड़ा, पुष्पेन्द्र सिंह, संदीप त्यागी, बंटी त्यागी, चौधरी सुषमा, नीतू भाटी, ममता शर्मा, हनी शर्मा, गौरव भसीन, शुभम् तोमर, कपिल बहल, आदि शामिल थे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

































