
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माँ चंडी जी की पालकी यात्रा दिन मंगलवार को श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर कसरेठ बाजार से माता मौहल्ला से बुर्ज मौहल्ला से होते हुए श्री चंडी धाम पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। मां चंडी महारानी की पालकी यात्रा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया एवं भक्तों ने मां चंडी महारानी के भजनों पर जमकर नृत्य किया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर पालकी सेवा समिति के संस्थापक रविंद्र जिंदल, विनय प्रकाश गुप्ता, नवीन आनंद, राहुल कंसल, मनु गर्ग, कुश शर्मा , अखिल अग्रवाल, अनुज सिंहल, दीपेश गर्ग, महेश टियाला, दिपेश वत्स, सचिन वर्मा, अंकित कौशिक, आकाश जिंदल, वासु गोयल, हनु गोयल, चिराग गोयल, चिराग गुप्ता, अनुराग शर्मा, संदीप सिंहल, नमन गोयल, दिपांशु जैन, हिमांशु जैन आदि उपस्थित रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010































