हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नवरात्र के तीसरे दिन माँ आद्यशक्ति श्री चंडी जी की पालकी यात्रा श्री चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर इंद्रलोक कालोनी से भगवानपुरी से पन्नापुरी से होते हुए श्री चंडी मंदिर पहुंची जहां पालकी यात्रा ने विश्राम किया। पालकी यात्रा का जगह-जगह पर फूलों से भव्य स्वागत किया गया एवं पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए मैय्या के जयकारों एवं भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्ति के रंग में डूबे श्रद्धालुओं ने इस दौरान बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और मैय्या का गुणगान किया।
इस दौरान पालकी समिति के संस्थापक रविन्द्र जिंदल, देवेश शर्मा, विनय प्रकाश, नवीन आनंद, अखिल अग्रवाल, महेश ट्याला, राहुल कंसल, नरेश शर्मा, संजय अग्रवाल, मनु गर्ग, पंकज त्यागी, निखिल जैन, हेमंत त्यागी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।






























