हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशर रोड पर स्थित श्री मनसा देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर बुधवार की शाम को मंदिर में माता की चौकी में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। भजनों पर भक्तों ने नृत्य किया और विश्व कल्याण की कामना की। गुरुवार की सुबह वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया जिसके पश्चात भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
बता दें कि वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। वार्षिकोत्सव की तैयारियां कई दिन पूर्व शुरू हो गई। दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर बुधवार की शाम को आयोजित माता की चौकी में भक्त दूर-दूर से पहुंचे और माता के दरबार में हाजिरी लगाई। इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से शिव कुमार मित्तल, महेश तोमर, पुनीत गोयल आदि ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।




























