
चैत्र माह पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर भोर में स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान आदि इलाकों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु एक दिन पूर्व भी बृजघाट गंगा तट पर पहुंचने शुरू हो गए जिस कारण ब्रजघाट धरा पर पैर रखना भी मुश्किल हो गया। श्रद्धालुओं ने भोर होते ही गंगा में स्नान किया और भोजन, मिष्ठान आदि से मां गंगा का पूजन कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती होने के कारण श्रद्धालुओं ने मां गंगा के किनारे हनुमान चालीसा का पाठ किया।
मान्यता है कि चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने तथा दान करने से प्रभु अपने भक्तों के संकट हरण कर लेते हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























