हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पितृ विसर्जन अमावस्या पर्व पर पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट है पुष्पावती पूठ के घाट पर पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए आरती की गई और पितरों को मोक्ष प्राप्ति की कामना की गई।
पितृ विसर्जन अमावस्या पर बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु बृजघाट और पुष्पावती घाट पहुंचे और गंगा में स्नान कर पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए पाठ किया और गंगा मैया को खाद सामग्री अर्पण की। श्रद्धालुओं ने निर्धनों को भोजन कराया और वस्त्र आदि दान किए।
ऐसी मान्यता है कि पितृ विसर्जन अमावस्या को गंगा में स्नान कर दान करने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। इसी मान्यता के चलते ही मंगलवार की रात से ही श्रद्धालुओं का ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में बृजघाट गंगा तट पर पहुंचने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर यातायात अवरुद्ध हो गया और मीलों लंबी वाहनों की लाइन लग गई। ट्रैफिक को नियंत्रण करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099




























