हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी।
इस मौके पर गंगा स्नान करने के लिए तीर्थ नगरी बृजघाट में लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़. मंगलवार रात से ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से बृजघाट के गंगा घाट पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु। गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं की पूजा और उनका सम्मान करने की परंपरा है. शास्त्रों में भी गुरु को भगवान से ऊपर का दर्जा दिया गया है.
ऐसे में गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुओं और बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए। गुरुओं का स्थान ईश्वर से ऊपर बताया गया है. गुरु हमें जीवन का सच्चा मार्ग दिखाने में मदद करते हैं। गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस दिन पुराणों की रचना और वेदों को विभाजन करने वाले वेदव्यास जी का जन्म हुआ था इस दिन को व्यास जयंती के नाम से भी जाना जाता है. इस बार 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। वही गुरुवार से श्रावण मास की शुरुआत हो जाएगी।
GLOBE HERO EXCHANGE OFFER *: 9289923209

































