हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में देवोत्थान एकादशी पर गंगा स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे। गुरुवार से ही भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। अभी तक छह लाख से अधिक श्रद्धालु खादर में चल रहे कार्तिक मेले में पहुंच चुके हैं जिन्होंने देवोत्थान एकादशी पर गंगा स्नान किया और आस्था का परिचय दिया। इस अवसर पर दूर-दूर से भक्तों ने गंगा स्नान किया। मान्यता है कि देवोत्थान एकादशी पर पिछले चार महीने से शिव सागर में शयन कर रहे भगवान विष्णु जागकर तुलसी से विवाह रचाते हैं जिसके चलते इस दिन को देवोत्थान एकादशी यानी देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देव शयनी एकादशी को भगवान विष्णु क्षीर सागर में जाकर शयन करते हैं जो चार महीने बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को चयन स्थल से जागकर तुलसी से विवाद रचते हैं।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625

























