बैशाख अमावस्या पर ट्रैफिक में फंसे श्रद्धालु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैशाख माह की अमावस्या के दिन बुधवार को बृजघाट पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहनों के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और भोर में जाम लग गया। ट्रैफिक को कंट्रोल करने में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का पसीना छूटने लगा।
बैशाख अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है और मान्यता है कि गंग स्नान के बाद दान करने पर पुण्य की प्राप्ति होती है। बैशाख अमावस्या पर गंगा स्नान हेतु पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से श्रद्धालुओं का सैलाब बृजघाट की ओर उमड़ पड़ा। इस दिन ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए जनपद हापुड़ पुलिस ने विशेष इंतजाम किए थे, परंतु वाहनों की भरमार के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई और लोग घंटो-घंटों जाम में फंसे रहे।
जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान पर मा गंगा को प्रसाद अर्पण किया और मां गंगा से परिवार में सुख-स्मृद्धि की कामना की।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























