हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में शुक्रवार की तड़के कार्तिक पूर्णिमा के आगमन पर गंगा मैया की जय के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगा कर भारतीय संस्कृति में अपनी-अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। अनुमान है कि इस बार गंगा मेले में करीब 35 लाख श्रद्धालुओं का आगमन हुआ।
कार्तिक पूर्णिमा की तड़के श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर गंगा मैया की जय के साथ अपने-अपने घरों को लौटना शुरु कर दिया। बताते हैं 21 नवम्बर, रविवार तक पूर्ण मेला स्थल श्रद्धालुओं से खाली हो जाएगा। पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने, गरीबों व असहाय लोगों को भोजन कराने तथा वस्त्र, अन्न दान करने से पुण्य का लाभ मिलता है।
मैरी रोज सिटी कान्वेंट जू. हाईस्कूल की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं
























