श्रद्धालुओं ने वैसाखी पर लंगर छका
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में शनिवार को बैसाखी पर्व धूमधाम व श्रद्धा के साथ परम्परागत ढंग से मनाया गया। वैसाखी पर्व के दिन दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ की समाप्ति के बाद भाई इंद्रजीत सिंह के रागी जत्थों ने गुरुवाणी का कीर्तन किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी प्रभु दयाल सिंह ने शरबत के भले की असदास की।
बिलासपुर से आए सरदार देवेंद्र सिंह ताज के कवि श्री जत्थे ने खालसा पंथ के साधना दिवस को काव्य रुप में प्रस्तुत किया।
वैसाखी पर्व का आयोजन धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर व उत्तर प्रदेश सिख मिशन के प्रबंधन में मनाया गया। मिशन के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह ने वैसाखी पर्व व खालसा पंथ की स्थापना पर प्रकाश डाला।
खालसा पंथ की स्थापना व वैसाखी पर्व पर गुरुद्वारा परिसर में गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया तथा बडी तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पर्व के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। महिलाओं व नौजवानों ने लंगर में निस्वार्थ भाव से अपनी-अपनी सेवाएं प्रदान की।
इस अवसर पर सरदार बूटा सिंह, हरविंद्र सिंह परमार, सरदार बलवीर सिंह, करम सिंह, मान सिंह, सुरेश पाल सिंह, गुरुद्वारा इस्पैक्टर एसजीपीसी सरदार गुरप्रीत सिंह उपस्थित थे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























