
महाशिवरात्रि पर फलाहार के भंडारे में पहुंचे भक्त
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद आप की कस्बा बाबूगढ़ के गांव छपकौली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर आस्था व श्रद्धा का केंद्र बना है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से मंदिर परिसर में प्रवेश करता है और भगवान भोले का जलाभिषेक करता है भगवान शिव अपने भक्त की मनोकामना आवश्यक पूरी करते हैं। इसी मान्यता के चलते लाखों भक्त गोमुख, हरिद्वार व बृजघाट से गंगाजल लाकर भोले को जलाभिषेक करते हैं। अनेक भक्त मंदिर परिसर में हर सोमवार व महाशिवरात्रि पर्व पर फलाहार का भंडारा करते हैं और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते हैं।
महाशिवरात्रि पर्व पर शिव भक्तों ने श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में फलाहार का भंडारा किया जिसमे भक्तों को दूध, खीर, फल आदि का प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने प्रसाद पाकर भगवान शिव व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था व श्रद्धा का परिचय दिया। मानता है कि मंदिर परिसर में भंडारा करने से मनोकामना पूर्ण होती है। भंडारे में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























