हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्याम सहारा मित्र मंडल हापुड़ की अगुवाई में सोमवार की रात हापुड़ की तुलाराम धर्मशाला में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया। बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार फूलों व लाइटों से सजाया गया और 56 भोग लगाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।
मुरादाबाद के भजन गायक टीशा अरोड़ा व शिल्पी कौशिक, मुरादनगर की पूनम सांई, कलकत्ता से दीपक गर्ग, हापुड़ मंयक शर्मा व अनिल शर्मा ने बाबा खाटू श्याम का भजनों के माध्यम से ऐसा गुणगान किया कि भक्त नाचने लगे और उत्सव स्थल पूरी तरह भक्ति के रस में डूब गया।
उत्सव स्थल पर अतिथियों, खाटू श्याम भक्तों तथा भजन गायकों का संस्था की ओर से पटका पहना कर तथा खाटू श्याम बाबा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व नगर में निशान यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर आरव गर्ग, कर्मवीर प्रधान, विकास शर्मा, जोनी भाई, श्याम शर्मा, राम शर्मा आदि उपस्थित थे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























