भक्तजनों ने की प्रभु राम की आरती










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हापुड़ सोमवार को जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। हापुड़ में बड़ी संख्या में धार्मिक यात्राएं निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं भक्तों ने प्रभु राम लला की आरती भी की। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर द्वारा निकाली गई विशाल धर्म शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों ने स्वागत किया। जब यह यात्रा हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित जवाहरगंज पहुंची तो वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन ने परिजनों के साथ प्रभु राम लला की आरती की। इस दौरान भक्तों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। श्री राम की आरती कर भक्तों ने खुद को सौभाग्यशाली माना। इस अवसर पर इलाका जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। आरती करने के पश्चात प्रसादी वितरित की गई। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपनी आस्था का परिचय दिया।

हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497








  • Related Posts

    पिलखुवा की रहने वाली इंटर की छात्रा ने मेरठ में नहर में लगाई छलांग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव खेड़ा की रहने वाली 19 वर्षीय रितु तोमर निवासी किसान पप्पन तोमर, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज…

    Read more

    हादसे का शिकार हुए एक और छात्र ने तोड़ा दम, दो के परिवार में मातम

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की पिलखुवा रोड पर स्थित गांव कंदोला पुलिया के पास यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा देकर घर…

    Read more

    You Missed

    पिलखुवा की रहने वाली इंटर की छात्रा ने मेरठ में नहर में लगाई छलांग

    पिलखुवा की रहने वाली इंटर की छात्रा ने मेरठ में नहर में लगाई छलांग

    हादसे का शिकार हुए एक और छात्र ने तोड़ा दम, दो के परिवार में मातम

    हादसे का शिकार हुए एक और छात्र ने तोड़ा दम, दो के परिवार में मातम

    कमर्शियल वाहनों पर एक बार देना होगा टैक्स

    कमर्शियल वाहनों पर एक बार देना होगा टैक्स

    एक मार्च से पटरी पर लौटेगी मेमू व बरेली-दिल्ली पेसेंजर ट्रेन

    एक मार्च से पटरी पर लौटेगी मेमू व बरेली-दिल्ली पेसेंजर ट्रेन

    हापुड़ में शांति व्यवस्था हेतु पुलिस ने रात की गश्त

    हापुड़ में शांति व्यवस्था हेतु पुलिस ने रात की गश्त

    मल्टी यूटिलिटी व्हीकल को जनपद न्यायाधीश ने रवाना किया

    मल्टी यूटिलिटी व्हीकल को जनपद न्यायाधीश ने रवाना किया
    error: Content is protected !!