👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव मतनौरा में जगरेश गुर्जर की अगुवाई में हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। हवन में हिंदु युवा वाहिना भारत के कार्यकर्ताओं ने आहुतियां डालकर विश्व को महामारी से मुक्ति दिलाने का कामना की। इस अवसर पर खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। ग्रामीण जगरेश सिंह गुर्जर को हिंदु वाहिनी भारत का जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया और उन्हे नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर जिला प्रभारी विपुल प्रजापति, महेश चंद, नरेंद्र चौधरी व नकुल शर्मा उपस्थित थे।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

































