हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र की डिपो रोड के रहने वाले राहुल व प्रियंका ने भगवान गणेश की पांच दिन पहले प्रतिमा स्थापित की थी। बुधवार को क्षेत्रवासी इकट्ठा हुए और भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गढ़मुक्तेश्वर के लिए रवाना हुए। इस दौरान कुछ भक्त भावुक भी हो गए।
क्षेत्र के रहने वाले राहुल और प्रियंका भाई बहन हैं जिन्होंने पांच दिन पहले गणपति बप्पा की स्थापना की थी। इस दौरान उन्होंने गणपति बप्पा का गुणगान कर उन्हें भोग आदि लगाया। आरती में आसपास के क्षेत्र के लोग भी एकत्र हुए। बुधवार को गुलाल के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता भी पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे और अपनी आस्था का परिचय दिया। कई मार्गों से होते हुए यह यात्रा हाईवे तक पहुंची जहां से गढ़मुक्तेश्वर के लिए रवाना हुई। प्रशासन द्वारा खोदे गए तालाब में मूर्ति विसर्जित की गई।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168



























