
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के ततारपुर में श्री गुप्तेश्वर महादेव शक्तिपीठ धाम ऋषि आश्रम में 100 कुण्डीय होमात्मक श्री शिव शक्ति महायज्ञ एवं दिव्य श्री राम कथा में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। महायज्ञ में मंत्रों के माध्यम से माहौल पूरी तरह आस्था के रंग में रंग रहा है। शुक्रवार 7 नवंबर से शुरू हुआ यह धार्मिक कार्यक्रम रविवार 16 नवंबर तक चलेगा। महायज्ञ सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री शिव शक्ति महायज्ञ एवं दिव्य श्री राम कथा में सिर्फ ततारपुर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अन्य राज्यों से भी पहुंचे श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में हिस्सा लिया।
दूल्हा-दुल्हन की धमाकेदार एंट्री, हल्दी-मेहंदी की सजावट व कैटरिंग के लिए संपर्क करें: 8439122080





























