👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): शिवरात्रि पर्व को देखते हुए श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु जल लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हो रहे हैं। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र से श्रद्धालु हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इस दौरान जयकारों के साथ धार्मिक यात्रा श्रद्धालुओं ने शुरू की। जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालु हरिद्वार के लिए रवाना हुए जिन्होंने बताया कि वह बाबूगढ़ के छपकोली में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























