हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कलैक्टर गंज में स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर का 53 वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। वार्षिकोत्सव पर मंदिर में स्थापित श्री हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया और मंदिर परिसर को फूलों व गुब्बारों से सजाया गया हैं। सोमवार को मंदिर में हवन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने सामग्री डालकर आहुतियाँ दी और विश्व के कल्याण की कामना की। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाज सेवी सुभाष सहगल ने बताया कि श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में 2 मार्च से 6 मार्च तक भक्त चरित्र रासलीला का आयोजन किया गया हैं।
सरकारी नौकरी के लिए बचपन से ही करें बच्चे को तैयार: 8710828384, 8710848586























