श्री श्याम छठी महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री श्याम मित्र मंडल हापुड़ के तत्वावधान में गुरुवार की रात को हापुड़ में दित्तीय श्री श्याम छठी महोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर बाबा श्याम का आलोकिक श्रृंगार किया गया औऱ रंगील लाइटों व गुब्बारों से बाबा का दरबार सजाया गया। बाबा श्याम ज्योति भक्त कपिल शर्मा ने की और गणेश वंदना से महोत्सव शुरु हुआ।
बाबा श्याम के भक्त चंद्र मोहन नेगी (उत्तराखंड), अंजलि दिवेदी (बरेली), सुशील गौतम (दिल्ली) ने बाबा श्याम का गुणगान किया और बाबा के भक्तों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि भक्तगण भोर होने तक नृत्य करते रहे और महोत्सव स्थल भी कम पड़ गया। श्याम रसोई से प्रसाद ग्रहण करने वालों का तांता लगा रहा। बाबा श्याम के गुणगान के वक्त महोत्सव स्थल पर खिलौने, टाफी, फल आदि उपहार प्रसाद के रुप में खूब लुटाए गए जिन्हें पाने के लिए भक्तों मे होड़ देखी गई। आटा व्यवसायी चेतन प्रकाश कंसल, लकड़ी व्यापारी राजीव गोयल, मेडिकल स्टोर वाले कपिल शर्मा, मुकेश गोयल (पेंटस) आदि ने संस्था की ओर से आगुंतकों का स्वागत किया।
हापुड़ में ब्रांडेड जूतों पर 70% तक की छूट: 9870978772
https://youtu.be/gyveRSL-c2M






























