हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकटोत्सव पर आयोजित प्रभात फेरी के तीसरे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं का सैलाब बड़ी संख्या में उमड़ पड़ा और प्रभातफेरी में शामिल होकर श्री गुरुनानक देव जी में अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। हापुड़ के श्री गुरुनानक दरबार से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी संकीर्तन करते हुए चंडी रोड पक्काबाग पर होते हुए अहाता अग्रसेन पहुंची। प्रभात फेरी जिस भी मार्ग से गुजरती लोग स्वागत करते। नगर भ्रमण के बाद प्रभात फेरी हापुड़ में मेरठ से राहत पर स्थित गुरु नानक दरबार पर समाप्त हुई श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390
























