
शहीदी नगर महा संकीर्तन में उमड़े भक्तजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाल जी। और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की 350 वीं शहीदी शताब्दी का समर्पित गुरुद्वारा धोबडी साहिब असम से शुरू हुआ नगर संरीर्तन विभिन्न राज्यों व जनपदों से होते हुए 10 सितम्बर, बुधवार को हापुड़ पहुंचने पर श्री गुरु नानक दरबार हापुड़ के प्रभारी बजपाल सिंह की अगुवाई में सिख संगत ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। नगर संकीर्तन में शामिल वाहनों में श्री गुरुतेग बहादर साहिब जी एवं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के शरों वाले वाहन और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालरी पंच प्यारों री अगुवाई में आगे चल रहे थे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी व शस्त्रों के दर्शन करने हेतु श्रध्दालु उमड़ पड़े।
शहीदी नगर संकीर्तन के फूलों से सजए हुए अनेक वाहनों ने जैसे ही हापुड़ सीमा में प्रवेश किया तो नगर भक्ति के रस में डूब गया और महिलाओं व पुरुर्षों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, साथ ही पटका पहना कर सम्मान किया गया। हापुड़ से संकीर्तन बुलंदशहर की ओर रवाना हो गया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































