जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, पुलिस ने रखी ड्रोन कैमरे से नजर










जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, पुलिस ने रखी ड्रोन कैमरे से नजर

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को यहां भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से हर्षोल्लास, श्रद्धा व आदर के साथ मनाया गया और पूरा नगर राधाकृष्णमय हो गया। भगवान श्री जगन्नाथ रथ के दर्शनार्थ व रथ के रस्से को खींचने हेतु हजारों श्रद्धालु जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से उमड़ पड़े। वर्षा व बूंदाबादी भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी। भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा हापुड़ के पुराना बाजार में स्थित प्राचीन शिव मंदिर से रविवार की सुबह प्रारंभ हुई और लक्ष्मीनारायण मंदिर पर विश्राम किया। भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ को फूल बंगले से सजाकर भव्य एवं आकर्षक रुप प्रदान किया। भगवान श्री जगन्नाथ जी से रथ को खींचने के लिए श्रद्धालु नंगे पैर दौड़े जा रहे थे और उनमें रस्सा खींजने की होड़ लगी थी। भगवान श्री जगन्नाथ रथ जी के आगे श्रद्धालु झाडू सेवा करते हुए चल रहे थे। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पर ड्रोन कैमरे की नजर से कड़ी निगरानी रखी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।

जगन्नाथ रथ यात्रा के एक किलोमीटर लम्बे मार्ग में व्यापारियों व धार्मिक संगठनों ने स्थान-स्थान पर शीतल पेय पदार्थ, बिस्कुट, कड़ी चावल, आईसक्रीम, फलूदा, व फ्रूटी आदि श्रद्धालुओं को वितरित किया। श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल रसिक जन व हापुड़ के धार्मिक संगठन व संकीर्तन मंडलियों से जुड़े भक्तजन श्री राधाकृष्ण के भजनों पर धिरतके हुए चल रहे थे। हापुड़ की धरती पर संतों के समूह के पैर पड़ते ही हापुड़ की धरा धन्य हो गई और सनातन धर्म की जय के उद्घोष से नगर गूंज उठा।

कहां-कहां से आए रसिक जन- वृंदावन, हाथरस, बुलंदशहर, गुलावठी, गाजियाबाद, पिलखुवा, नोएडा व हरिद्वार आदि स्थानों से हापुड़ पहुंचे। भक्तजन व रसिकजनों के नृत्य ने हापुड़ को भक्ति के रस में डूबो दिया।

यह है मान्यता-भगवान श्री जगन्नाथ श्री के दिव्य रथ को खींच कर जो भक्तजन मंदिर तक लाते है तथा महाभोग प्रसाद ग्रहण करते है, वह जन्म-मृत्यु के भव बंधन से छूट जाते है। श्रद्धालु रत्न लाल, शिवकुमार अग्रवाल, अखिल कुमार, महेश ट्याला, राकेश वर्मा, कालीचरन, अशोक कुमार, गोपाल शरण, अजय अग्रवाल, लौकेश कुमार, अजय कुमार आदि ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!